सकारात्मक सोच की कहानी | Best Positive Thinking Story in Hindi

सकारात्मक सोच की कहानी | Best Positive Thinking Story in Hindi

नमस्कार दोस्तों आप सभी का shridaskmotivation.com ब्लॉग पर स्वागत है। दोस्तो आज के इस आर्टिकल के जरिए में आपके साथ सकारात्मक सोच की कहानी शेयर करके आपको बताने वाला हु की आप अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में कैसे बदल सकते है।

सकारात्मक सोच की कहानी | Positive Thinking Story in Hindi
सकारात्मक सोच की कहानी | Positive Thinking Story in Hindi

सकारात्मक सोच की कहानी | Best Positive Thinking Story in Hindi

दोस्तो कुछ दिन पहले ही मैंने एक किताब पढ़ी जिसका नाम है: “सकारात्मक सोच की अदभुत शक्ती” और इस किताब ने मेरी जिंदगी में बहुत बड़ा बदलाव लाया हुआ है। इसलिए मैने सोचा की क्यों ना इस किताब की समरी आपके साथ भी शेयर किया जाए और मैने ऐसे किया भी।

लेकिन हुआ यूव की उस समरी में कुछ important chapter’s रह गए क्योंकि उस आर्टिकल की Length बहुत ज्यादा हो गई थी और ज्यादातर लोग बड़े आर्टिकल को अंत तक नही पढ़ते हैं। इसलिए आज मैने सोचा की बाकी के importent चैप्टर्स को एक एक करके आपके साथ शेयर किया जाए।

तो बिना समय को गंवाए चलिए जानते हैं की हम सब अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में कैसे बदल सकते है। दोस्तों आर्टिकल को अंत तक पढ़ना आवश्यक है, तभी आपको समझ में आ जायेगा की आप अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में कैसे बदल सकते हैं। तो चलिए आर्टिकल की शुरुआत करते हैं।

जानें अपनी कमजोरी को अपनी ताकत कैसे बनाएं?

दोस्तों आप अपनी कमजोरी को ताकत में बदल सकते हैं और यह आपके लिए और हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण बात है। और यह बिलकुल सच है की आप अपनी कमजोरी को ताकत में बदल सकते हैं।

लोग बदल सकते हैं, वे जहा पर कमजोर थे और वहा पर वे शक्तिशाली बन सकते हैं। और जहा पर वे गलत थे वहा पर वे सही साबित बन सकते हैं। कैसे आइए जानते है, एक 20 साल के युवा लड़के की Real Life Inspirational Story को पढ़कर…

दोस्तों अगर आप इस कहानी को पूरे ध्यान से पढ़ते हैं और इस कहानी से आपको जो कुछ भी सीखने को मिलता है, उसे अपनी जिंदगी में Implement करते हैं, तो आप भी उस लड़के की तरह अपनी कमजोरी को अपनी ताकत में बदल सकते हैं

एक सकारात्मक सोच वाली कहानी – Best Positive Thinking Stories in Hindi

दोस्तो ये कहानी है एक ऐसे लड़के की जिसने अपनी जिंदगी को नर्क से स्वर्ग में बदल दिया। पहले इसकी जिंदगी नर्क जैसी इसलिए थी क्योंकि इस लडके को कम उम्र में ही बहुत सारी बुरी आदतें लगी हुई थी। जैसे की शराब पीना, गाली गलौज करना, झगड़ा करना इत्यादि…

इस तरह इस लड़के की जिंदगी मानो झंड हो गई थी। एक दिन उसके हाथ Norman vincent peale द्वारा लिखी हुई “The Power of Positive Thinking Book” हाथ मे लग गई और उसने उसे पूरा पढ़ डाला। और इस किताब ने उसे पूरी तरह से बदलकर रख दिया।

किताब को पढ़ने से पहले शराब पीना, गाली गलौज करना, झगड़ा करना ये सब उसकी बुरी आदतें थी। लेकिन किताब को पढ़ने के बाद उसको समझ आ गया की वो गलत राह पर चल रहा है और अगर जल्द ही इन सभी बुरी आदतों को उसने नही छोड़ा तो उसका पतन होना निश्चित है।

इसके बाद वो लड़का लेखक के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने लगा और चमत्कार हो गया। उसने सिगरेट पीना, शराब पीना बिलकूल ही छोड़ दिया और उसने लड़ाई झगड़ा करना भी बंद कर दिया। और इसके साथ ही उसने आवारा लोगो के साथ उठना बैठना भी छोड़ दिया।

और वो अपने मनपसंद खेल की ओर मुड़ गया और सबसे बड़ी बात यह है की उसने किताबे पढ़ना और चर्च जाना शुरू कर दिया था। क्योंकि किताब को पढ़ने के बाद उसे किताबो में क्या Power होती है, वो उसे समझ आ गई और उसके साथ ही उसने ईश्वर पर विश्वास करना भी सीख लिया था।

अब वो लड़का बहुत अच्छी जिंदगी जी रहा है और उसे एक गर्लफ्रेंड भी मिल गई है, जो उससे परिशुद्ध प्रेम करती है। वो लड़की उन लड़कियों की तरह नहीं है, जिन्हें वो लड़का पहले जानता था। उसने उस लड़की की मदद से खुद से और दुसरो से प्रेम करना और उन्हे सम्मान देना सीख लिया है। जो पहले उसको कभी भी आता नही था।

फिर वो लड़का लेखक से कहता है की आपके विचारो का प्रयोग करने के कारण अब मेरे बहुत से नए दोस्त बन रहे हैं। और इसके साथ ही वो लड़का लेखक से यह भी कहता है की पूरी जिंदगी में इतनी ज्यादा खुशी मुझे इससे पहले कभी नही हुई, जितनी की आपकी पुस्तक “सकारात्मक सोच की शक्ति” को पढ़ने के बाद हुई है।

दोस्तों इस तरह कई लोगो ने विभिन्न तरीकों से प्रदर्शित किया है की आप अपनी सबसे कमजोर जगह पर सबसे शक्तिशाली बन सकते हैं। दोस्तो Glenn Cunningham के पैर बचपन में इतनी बुरी तरह से जल गए थे की लोगो ने उनसे ये कहा था की वे दुबारा कभी नही चल पाएंगे।

लेकिन वे ओलंपिक के सबसे तेज धावक में से एक बन गए। क्योंकि उनको पता चल गया था की इंसान को आस्था और सक्रात्मक सोच की शक्ति से 85% प्रतिषद सफलता मिलती है। दूसरे शब्दों में कहें तो उसका अर्थ यह है की आपको ये विश्वास होना चाहिए की आप जो भी काम करना चाहते हैं, वो काम आप कर सकते हैं।

अपनी कमजोरी को ताकत में बदलने का Formula

दोस्तो अब में आपके साथ अपनी कमजोरी को ताकत में बदलने का 6 सूत्रीय फॉर्मूला share करने वाला हु, जिसे एच. सी मैटर्न जी ने तैयार किया हुआ है। जो बहुत ही बड़े सकारात्मक चिंतकों में से एक है।

दोस्तो एच. सी मैटर्न जी खुद एक उदाहरण है की इंसान किस तरह किसी गंभीर कमजोरी को वास्तविक शक्ति में बदल सकता है। वे बहुत नकारात्मक थे और इतने नकारात्मक थे कि कई साल पहले एक रात को वे Long Island के एक वीरान बाग़ में गए और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की।

क्यूँकी उनकी जिंदगी अर्थहीन हो गई थी और कोई आशा भी नहीं बची थी। उनके पास एक बोतल थी, जिसमें ज़हर भरा था और उन्होंने इसे अपने होंठों से लगाया और पिया और जमीन पर लुढ़क गए। जब उन्हें होश आया और उन्होंने आँखें खोली तो उन्हें चाँदनी में नहाया आसमान दिखा, जिससे उन्हें आश्चर्य हुआ।

पहले तो उन्होंने सोचा कि कहीं वे मर तो नहीं गए हैं, लेकिन वे ज़िंदा थे। वे यह कभी नहीं जान पाए कि वे क्यों नहीं मरे। बहरहाल उन्हें लगा कि ईश्वर उनसे ज़िंदगी में कुछ और काम करवाना चाहता है। जब उन्हें यह एहसास हो गया, तो अचानक उनमें जीने की इच्छा जाग गई।

फिर उन्होंने अपनी जान को बचाने के लिए ईश्वर को धन्यवाद दिया और उन्होंने अपने जीवन को दूसरों की मदद करने के लिए समर्पित कर दिया। फिर उसके बाद एच. सी मैटर्न जी सकारात्मक चिंतक बन गए। उन्होंने दूसरों को प्रोत्साहित करने को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया।

दोस्तो आप किस कमज़ोरी को जीतना चाहते हैं? डर ? गुस्सा ? भावनात्मक आघात ? हीन भावना ? निराशा ? क्या शराब आपकी कमज़ोरी है ? या महिलाएँ आपकी कमजोरी है ? चाहे आपकी कमज़ोरी जो भी हो, एक बात तो तय है की यह ज़रूरी नहीं है कि आप इससे हारें।

इस दमदार बात को हमेशा याद रखें की “आप अपनी कमज़ोरी को ताक़त में बदल सकते हैं।” दोस्तों अब जानते हैं उनके द्वारा दिया गया “अपनी कमजोरी को ताकत में बदलने का formula”

सबसे पहले आप अपनी कमजोरी (Weakness) को पहचान लें और फिर उसका अध्ययन कर लें और फिर उसे पूरी तरह से समझ लें। उसके बाद उसके खिलाप अभियान शुरू करने की योजना (Plan) बनाए।

यानि कि आप किस तरह के सशक्त परिणाम हासिल करना चाहते हैं, उन्हें सटीकता से पहचान लें और फिर आप अपने मन में ऐसी तस्वीर बनाए की आप अपने सबसे कमजोर बिंदु पर सबसे शक्तिशाली बन रहे हैं।

फिर तत्काल वह शक्तिशाली व्यक्ति बनना शुरू कर दीजिए, जो आप कब से बनना चाहते हैं। इस तरह काम करें की जैसे जहा आप सबसे कमजोर थे, वही पर ही आप सबसे ज्यादा शक्तिशाली बन गए हैं। फिर इस काम में ईश्वर की मदद लेना बिलकुल भी न भूले।

यानि आपको ईश्वर से आग्रह करना है और ये विश्वास करना है की वह आपकी मदद कर रहा है। और जब आप ऐसा विश्वास करने लग जायेंगे तो आपको ईश्वर की मदद मिलनी शुरू हो जाएगी। और फिर आप वो इंसान बनने लग जायेंगे जो आप बनना चाहते हैं।

दोस्तो इस यात्रा में आपको बहुत बार असफलता का सामना करना पड़ेगा, यानी आप बहुत बार गिर जायेंगे, लेकिन आपको हार नहीं माननी है और फिर से उठना है और अपनी यात्रा को नए जोश, नए उमंग के साथ शुरू करनी है।

दोस्तो इस बार जब आप एक सफल इंसान बनने की यात्रा में निकल पड़ेंगे तो अब आप इस यात्रा में अकेले नहीं होंगे, क्योंकि अब आपके साथ आपका Experience भी होंगा, जो आपको पिछले असफलता से प्राप्त हुआ था।

ये Experience ही आपको फिर से असफल होने से बचाएगा, बशर्ते अगर आप पिछली वाली गलती को दुबारा से नही दोहराते हो तो। दोस्तो इस तरह आपको एक सफल इंसान बनने की यात्रा को complete करनी है और एक सफल इंसान बनना है।

दोस्तो आज के इस “अपनी कमजोरी को अपनी ताकत कैसे बनाएं?” हिंदी आर्टिकल में सिर्फ इतना ही, दोस्तो अगर आपको आज का यह आर्टिकल पसंद आया होंगा और आपके लिए उपयोगी साबित हुआ होगा, तो इस Best Positive Thinking Story in Hindi आर्टिकल को अपने दोस्तो के साथ facebook और whatsapp पर share करना बिलकुल भी न भूलें।

दोस्तों अगर आप हमारे shridaskmotivation.com ब्लॉग पर पहली बार आए हुए हैं? तो में आपको बताना चाहूंगा की हम आपके लिए ऐसे ही सेल्फ हेल्प और इंट्रेस्टिंग आर्टिकल्स हिंदी में लेकर आतें रहते हैं, जो आपको आपकी लाइफ में आगे बढ़ने में बहुत मददगार साबित होते हैं।

तो इसलिए हमारे Shridas K Motivation Whatsapp Channel को नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके subscribe जरूर कीजिए। ताकि जब भी हमारे ब्लॉग पर नया आर्टिकल पब्लिश होता है, तो उसकी notification सबसे पहले आपको मिल सके।

दोस्तो हम आपसे फिर मिलेंगे ऐसे ही एक इंट्रेस्टिंग और सेल्फ हेल्प आर्टिकल के साथ तब तक के लिए आप जहा भी रहिए खुश रहिए और खुशियां बांटते रहिए।

आपका बहुमूल्य समय हमे देने के लिए दिल से धन्यवाद…

Hello Friends, My Name is Shridhar Kadam (Author). I am a full-time blogger. I regularly share useful and helpful information for my readers here.

Leave a Comment